फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कांवड़ लेने गया 14 साल का लड़का लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके से कांवड़ लेने हरिद्वार गया 14 साल का पंकज लापता हो गया है। वह अपने दोस्तों के साथ गया था, लेकिन उनसे बिछड़ गया। परिजनों के मुताबिक पांच अगस्त को उससे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। पुलिस के मुताबिक पंकज बुराड़ी के वेस्ट कमल विहार का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि लौटते समय पंकज अपने दोस्तों के साथ आ रहा था। इस दौरान वह अपने ग्रुप से बिछड़ गया। उसके साथी मुकुंदपुर के पास बने कांवड़ शिविर तक पहुंच गए, लेकिन पंकज नहीं पहुंचा। साथियों से पूछताछ में पता चला कि उनकी पंकज से बात हुई थी, जिसमें पता चला कि वह उन लोगों से करीब 20 किलोमीटर आगे चल रहा था। परिवार वाले बेटे की तलाश में कांवड़ शिविरों में बेटे की तस्वीर के माध्यम से उसकी पहचान करने में जुटे हैं। परिजनों ने बुराड़ी थाने में उसके गुम होने की शिकायत दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें