दिल्ली के गाजीपुर में रहने वाली एक 13 वर्ष की एक किशोरी को उसके माता-पिता ने इस बात पर डांट दिया कि वह हमेशा सोशल मीडिया पर लगी रहती थी। डांट से नाराज होकर किशोरी ने घर छोड़ दिया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि किशोरी के गायब होने की प्राथमिकी 24 नवंबर, 2025 को गाजीपुर थाने में दर्ज हुई थी।
शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर मुकेश कुमार व एसआई विशाल गुप्ता की टीम ने किशोरी को पहाड़गंज इलाके से ढूंढ लिया। किशोरी को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया है।
रणहौला से भी मिला एक किशोर
इसके अलावा इंस्पेटर मनोज दहिया की टीम ने रणहौला थाना इलाके से 24 फरवरी को गायब हुए आठवीं कक्षा के किशोर को श्याम विहार, रणहोला, दिल्ली के इलाके से को ढूंढा है। किशोर को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है। किशोर ने बताया कि वह 24 फरवरी को पड़ोस में ट्यूशन गया था और ट्यूशन के बाद वह अपने एक स्कूल के दोस्त के घर पहुंचा और वहीं रुक गया था।