फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जहरीला पदार्थ खाने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों को सौंपा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। थाना क्षेत्र के गांव हवन नगर में जहरीला पदार्थ खाने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान इमराना पुत्री रहीश के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्य खेतों में फसल कटाई के लिए गए हुए थे। इसी दौरान घर में रखा खेतों में इस्तेमाल होने वाला जहरीला पदार्थ किशोरी ने कथित तौर पर गलती से खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें