फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अलावलपुर गांव से 13 वर्षीय किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। गांव अलावलपुर से 13 वर्षीय नाबालिग किशोर के लापता होने से परिवार परेशान है। परिजन पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बेटे को जल्द तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अलावलपुर निवासी जफरूद्दीन पुत्र अब्दुल रसीद का बेटा रुकसेद 21 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे घर से लापता हो गया था। लापता किशोर की उम्र करीब 13 वर्ष और रंग सांवला है। घटना के समय उसने हरे रंग की टी-शर्ट और क्रीम रंग का लोअर पहन रखा था। परिजनों के मुताबिक किशोर मानसिक रूप से कमजोर है और केवल अम्मी व अब्बा शब्द ही बोल पाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें