फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आपसी रंजिश में 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला, पीड़ित का अस्पताल में चल रहा इलाज, आरोपियों की तलाश जारी

Thu, 30 Mar 2023 09:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हमला करने वाले सभी आरोपी की पहचान कर ली गई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में आपसी रंजिश में 12वीं कक्षा के छात्र पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। उसे घायल करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार वालों ने घायल छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश कर रही है। पीड़ित छात्र की पहचान वंश के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वह अपने परिवार के साथ राजापुरी इलाके में रहता है। वह इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में 12 वीं कक्षा में पढ़ता है। वंश ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह स्कूल से कंप्यूटर की पढ़ाई करने के बाद घर आ रहा था। रास्ते में पवन नाम का युवक मिला। पवन के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है। पवन के साथ उसके दो दोस्त भी थे। वह उसे धमकाने लगा। विरोध करने पर उसने उसके पैर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही वह नीचे गिर गया। उसके बाद आरोपी और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। 


इस दौरान आरोपी के एक दोस्त ने उसके दूसरे पैर में चाकू मार दिया। उसने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वाले उसे लेकर तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे। जहां से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हमला करने वाले सभी आरोपी की पहचान कर ली गई है। सभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें