फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : फरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने डीएसपी बनकर किये डेंटिस्ट के 'दांत खट्टे', ठग लिये 31.30 लाख

Mon, 18 Dec 2023 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

इसके बाद डीएसपी बनकर युवती की हत्या के केस में फंसाने का डर दिखाकर डेंटिस्ट से 31 लाख तीस हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर एक युवक ने पहले लड़की के नाम की आईडी बनाकर डबुआ निवासी डेंटिस्ट से दोस्ती की। इसके बाद डीएसपी बनकर युवती की हत्या के केस में फंसाने का डर दिखाकर डेंटिस्ट से 31 लाख तीस हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी बारहवीं कक्षा का छात्र है। मात्र चार महीने पहले ही इंस्टा आईडी बनाई थी।

विज्ञापन


साइबर थाना एनआईटी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 2 मोबाइल, 3 सिम, डेबिट कार्ड व 105000 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार गोपाल गंज जिले के गांव कपुरचिक निवासी दिलशाद हुसैन उर्फ दिल्लू उर्फ कादर के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल गौतमबुद्धनगर के गांव सूरजपुर में परिवार के साथ रह रहा था।

-
खुद ही बन गया लडकी, वार्डन और डीएसपी
डबुआ कालोनी निवासी डेंटिस्ट कमल के पास 2 सितंबर को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अंजली नाम की लड़की की फ्रैंड रिक्वट भेजी। करीब 5-7 दिन चैट करने के बाद आरोपी ने बताया वह हॉस्टल में रहती है। इसके बाद अपना नंबर देकर कमल को बदरपुर बॉर्डर पर बुलाया। काफी देर तक खडे रहने के बाद भी आरोपी कमल से नहीं मिला।
विज्ञापन


शाम को आरोपी ने हाॅस्टल का वार्डन बनकर कमल को फोन किया और कहा अंजली हॉस्टल से भाग गई है। वह तुमसे मिलने गई थी उसका मर्डर तूने मर्डर किया है। हत्या की बात किसी को नहीं बताने के नाम पर आरोपी ने डेंटिस्ट कमल से 20000 रुपये मांगे। अगले दिन आरोपी ने डीएसपी बनकर फोन किया और कहा अंजली का मर्डर तूने किया है।

तुझे घर से उठा लेंगे और तुझे फांसी हो जायेगी। बचना चाहता है तो एक लाख दे दे। कमल ने अपने इंस्टाग्राम आईडी बदल ली। इसके बाद भी आरोपी ने धमकी भरे फोन करके उससे कुल 31.30 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपी ने पैसों की मांग बंद नहीं की। ठगी का अहसास होने पर पीडित ने केस दर्ज करा दिया। -

टीम ने किया मामले का खुलासा
एसीपी साइबर अभिमन्यु गोयत की अगुआई में साइबर थाना एनआईटी प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पीएसआई अर्जुन सिंह, एएसआई भूपेन्द्र, हवलदार नरवीर सिंह, सिपाही संजय गौतम, युद्वबीर सिंह व महिला सिपाही प्रीती ने आरोपी के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लडकी की आईडी की जांच शुरू की। कडी से कडी जोडकर आरोपी आरोपी को सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच अधिकारी पीएसआई अर्जुन सिंह ने बताया आरोपी बारहवीं कक्षा का छात्र है। पहली बार ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने अपने भाई की दो सिम का इस्तेमाल कर पीडित को फोन किया था। आरोपी का खुद का बैंक खाता नहीं होने के कारण अपनी मां के खाते में पैसे ट्रांसफर करा लिए थे। आरोपी के माता पिता मजदूरी करते हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें