यशोभूमि में 20 से 22 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय हार्ट सर्जरी सम्मेलन, रोबोटिक सर्जरी और एआई तकनीक पर होगा मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल की सर्जरी को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों पर चर्चा करने के उद्देश्य से 20 से 22 नवंबर तक द्वारका स्थित यशोभूमि में अंतरराष्ट्रीय हार्ट सर्जरी सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें भारत सहित 30 से अधिक देशों के करीब 1200 विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनमें 300 से अधिक विदेशी डॉक्टर होंगे। उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू करेंगे। सम्मेलन में रोबोटिक सर्जरी, छोटे चीरे से ऑपरेशन, हार्ट वाल्व, बाईपास सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर चर्चा होगी। लाइव सर्जरी प्रदर्शन और शोध प्रस्तुतियां भी होंगी। डॉ. युगल के. मिश्रा के अनुसार, सम्मेलन युवा भारतीय सर्जनों को नई तकनीकों और वैश्विक चिकित्सा रुझानों से जोड़ने का अवसर देगा।