फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एम्स में सर्जरी के लिए आएंगी 12 नई आधुनिक मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
-अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ये अल्ट्रासोनिक कटिंग और वेसल सीलिंग मशीनें
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। एम्स में सर्जरी को और सुरक्षित व आसान बनाने के लिए नई तकनीक की 12 मशीनें लाई जा रही हैं। इन मशीनों को सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटरों में लगाया जाएगा, जिससे जटिल ऑपरेशन करने में डॉक्टरों को काफी मदद मिलेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ये अल्ट्रासोनिक कटिंग और वेसल सीलिंग मशीनें हैं, जिनका उपयोग उन सर्जरी में किया जाता है जहां शरीर के अंदरूनी हिस्सों और नसों को बहुत सावधानी से काटना पड़ता है। इस तकनीक से ऑपरेशन के दौरान होने वाली मुश्किलों को काफी हद तक कम हो सकेगा। एम्स प्रबंधन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन मशीनों को अस्पताल के अलग-अलग ऑपरेशन थिएटरों में स्थापित होगा। नई तकनीक आने से मरीजों के इलाज की गुणवत्ता और बेहतर होने की उम्मीद है। डॉक्टरों ने बताया कि ये मशीन बिजली और साउंड वेव्स की मदद से काम करती हैं। जब सर्जरी के दौरान किसी नस या ऊतक को काटा जाता है तो अक्सर खून बहने लगता है। लेकिन यह मशीन नस को काटते ही उसी समय गर्मी पैदा कर उसे तुरंत बंद भी कर देती है, जिससे खून का बहाव रुक जाता है और डॉक्टर आसानी से ऑपरेशन जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें