फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 127 में से 12 शिकायतों का मौके पर निबटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इनमें पहुंचीं 127 शिकायतों में से 12 का मौके पर निबटारा किया गया। बाकी शिकायतों को तय समय में निबटाने का निर्देश दिया गया। तहसील जेवर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी ने इसकी अध्यक्षता की। यहां आई 35 शिकायतों में से क का निस्तारण किया गया। सीडीओ ने अधिकारियों को कहा कि स्थलीय सत्यापन कर समय सीमा में शिकायतों का निबटारा करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं, दादरी में अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह ने 86 शिकायतों में से सात का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने 6 में से 4 शिकायतों का निस्तारण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें