फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नई दिल्ली-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04052/04051 नई दिल्ली-हावड़ा जंक्शन-नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस 15 से 28 अप्रैल के बीच नई दिल्ली से और 17 से 30 अप्रैल के बीच हावड़ा से संचालित होगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे का कहना है कि इन अतिरिक्त फेरों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और यात्रा सुगम होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें