फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म, आरोपी ने कमरे में ले जाकर पहले पीटा फिर की वारदात

Fri, 03 Feb 2023 08:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी उसे उठाकर एक सुनसान रास्ते से कमरे पर ले आया। कमरे पर उसे होश आ गया तो उसने आरोपी पर हमला कर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में 11वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि स्कूल से घर आने के दौरान अज्ञात युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाया जिससे वह बेहोश हो गई। 

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

15 साल की किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार दोपहर छुट्टी होने के बाद वह सरकारी स्कूल से पैदल घर आ रही थी। पीछे से एक युवक आया और मुंह पर सफेद रंग का कुछ पदार्थ लगा दिया जिससे वह अचेत हो गई। 

आरोपी उसे उठाकर एक सुनसान रास्ते से कमरे पर ले आया। कमरे पर उसे होश आ गया तो उसने आरोपी पर हमला कर भागने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया। इससे वह बेहोश हो गई, इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन

वह किसी तरह घर पहुंची। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें