फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

Wed, 01 Mar 2023 07:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किशोरी अपने परिजनों के साथ शकूरपुर इलाके में रहती है। मंगलवार को लगातार उल्टी होने पर किशोरी की मां उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए भगवान महावीर अस्पताल ले गई। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी गर्भवती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में 15 साल की दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पीड़िता के अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। शिकायत पर पुलिस दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


किशोरी अपने परिजनों के साथ शकूरपुर इलाके में रहती है। मंगलवार को लगातार उल्टी होने पर किशोरी की मां उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए भगवान महावीर अस्पताल ले गई। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी गर्भवती है। मां ने किशोरी से पूछताछ की और फिर रात में पुलिस को घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंची पुलिस मां-बेटी को थाने लेकर गई। जहां दोनों की काउंसलिंग करवाई गई। 

पीड़िता ने बताया कि वह दसवीं की छात्रा है। उसके पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक से कुछ दिन पहले दोस्ती हो गई। पिछले साल 22 अक्तूबर को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसके घर में आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। उसके बाद वह फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें