- पुलिस मुख्यालय में आयोजित पिपिंग समारोह में 35-40 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को दी गई विदाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस के 101 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनकी समर्पित सेवा के सम्मान में मानद पद प्रदान किया गया। पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श सभागार में सोमवार को आयोजित पिपिंग समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। समारोह में विशेष पुलिस आयुक्त (पीएंडएफडी) राजेश खुराना ने पुलिसकर्मियों को मानद पद प्रदान किए। राजेश खुराना ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपनी सेवा के दौरान संगठन और लोगों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जीवन की खुशी अपनों के साथ खुशियां बांटने में है। पुलिसकर्मी अपनी लंबी सेवा के दौरान ड्यूटी की जिम्मेदारियों के चलते परिवार के साथ सीमित समय ही बिता पाते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति का यह अवसर उनके लिए विशेष है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों ने 35 से 40 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं।