फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेसीबी की टक्कर से 10 वर्षीय छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। क्षेत्र में जेसीबी की टक्कर से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोमिन खान पुत्र मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। पिता मोहम्मद आरिफ निवासी खानपुर घाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा दुकान से पैदल घर लौट रहा था। पहाड़ी के पास तेज गति और लापरवाही से आ रही जेसीबी ने टक्कर मार दी। परिजन घायल बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के अनुसार, उक्त जेसीबी पिछले कई दिनों से पहाड़ी के पास वन विभाग की भूमि पर दीवार निर्माण के लिए खुदाई का कार्य कर रही थी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जेसीबी को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें