फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पिता के निधन के बाद एग रोल बेच रहा 10 साल का जसप्रीत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ

Tue, 07 May 2024 05:34 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का एग रोल बेचते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वह दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रहता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जसप्रीत की मां और एक बड़ी बहन है जिनकी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन
पिता के निधन के बाद एग रोल बेच रहा 10 साल का बच्चा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने पिता को खोने के बाद आजीविका के लिए एग रोल बेचने वाले 10 वर्षीय जसप्रीत सिंह के एक वायरल वीडियो ने बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा का ध्यान आकर्षित किया है। आनंद महिंद्रा ने इस बच्चे की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जसप्रीत का एग रोल बेचते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो एक सप्ताह पहले फूड व्लॉगर सरबजीत सिंह द्वारा साझा किया गया था। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अपने पिता को खोने के बाद जसप्रीत ने अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई गुरमुख सिंह के साथ भोजन की गाड़ी चलाने की जिम्मेदारी ली।

जसप्रीत दिल्ली के तिलक नगर में एग रोल बनाकर बेचता है। पिता के निधन के बाद उसकी मां दिल्ली में नहीं रहना चाहती थी। इसलिए वे बेटी को लेकर पंजाब चली गई और घर की सारी जिम्मेदारी जसप्रीत के ऊपर आ गई। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जसप्रीत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'इस हिम्मत बच्चे का नाम जसप्रीत है। लेकिन उसकी शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है, वो दिल्ली के तिलक नगर में है। अगर किसी के पास उसका कॉन्टैक्ट नंबर या संपर्क का कोई और जरिया है तो कृपया शेयर करें। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम इस बात का पता करेगी कि हम उसकी एजुकेशन को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें