विकासनगर। कालसी कोतवाली क्षेत्र के व्यास भूड़ से एक युवक की बाइक चोरी हो गई है। यह घटना आठ जून की है। कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि सहिया बाजार निवासी सचिन राज ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आठ जून को उन्होंने अपनी बाइक व्यास भूड़ में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह जब वह वापस आए तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और चोर की तलाश जारी है।