फोटो....
विकासनगर। नगर पालिका चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच युवाओं ने भी चुनावी चर्चा शुरू कर दी है। इस क्रम में पछवादून युवा एकता मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पालिका के अध्यक्ष व सभासद पदों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपस्थित युवाओं ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुए नगर पालिका के अध्यक्ष पद व वार्डवार आरक्षण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान शहर के विकास, यातायात व्यवस्था, व्यापारी व आम जनमानस के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने व संवाद को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा युवाओं को एकजुट होकर मैदान में उतरना है। बैठक में मंच के सदस्य नरेंद्र तोमर, सूर्य प्रताप सिंह, विक्रांत ठाकुर, अंकित चौहान, अमन गुसाई, अभिराज चौहान, प्रीतम चौहान, रविंद्र तोमर फेतिया, अखिलेश चौहान, लविश सकलानी, अरुण नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद