फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्मैक की शिकायत करने पर युवक को धमकी, प्राथमिकी

Tue, 25 Aug 2026 12:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ में स्मैक के अवैध कारोबार का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायत से बौखलाए एक आरोपी ने अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर में घुसकर अभद्रता की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि जीवनगढ़ निवासी अमजद अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि क्षेत्र में स्मैक का नशा और कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर उसने हाल ही में ग्राम प्रधान से भी शिकायत की थी। आरोप है कि इसी बात से रंजिश रखते हुए आरोपी आरिफ अपनी पत्नी और मां के साथ उसके घर आ धमका। तीनों ने अमजद के साथ जमकर गाली-गलौज की और भविष्य में इस मामले में दखल देने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें