फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनगढ़ गांव में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीवनगढ़ गांव में दिनदहाड़े तीन युवकों ने डेयरी संचालक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। युवक को गोली क्यों मारी गई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में घायल युवक पंकज बहल निवासी जीवनगढ़ की पत्नी मनीषा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति को दोपहर करीब एक बजे उसके देवर के दोस्त शुभम चौहान, रोहित और सेठ उर्फ शुभम शर्मा ने घर के बाहर बुलाया। फिर उसके साथ मारपीट की। उसके पति को जान से मारने की नियत से रोहित ने शुभम चौहान व सेठ उर्फ शुभम शर्मा के कहने पर गोली मार दी। गोली पंकज के पेट में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में लहुलूहान पंकज को प्राथमिक उपचार के लिए कालिंदी हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। जहां पंकज का इलाज चल रहा है। वारदात की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मौके से तमंचे का 12 बोर के कारतूस का खाली खोखा और स्कूटी भी बरामद हुुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें