फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महाविद्यालय गुप्तकाशी में युवा संसद का आयोजन

Thu, 20 Nov 2025 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के 42 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवा संसद में लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका दीपशिखा ने निभाई। वहीं प्रधानमंत्री छात्रसंघ अध्यक्ष साहिल सिंह व नेता प्रतिपक्ष प्रियांशु कुमार बने। संसद का विधिवत गठन कर नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।इसके बाद प्रधानमंत्री ने नवगठित मंत्रिपरिषद का परिचय सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रश्नकाल युवा संसद का विशेष आकर्षण रहा जिसमें विपक्ष के सदस्यों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, बेरोजगारी तथा रोजगार-परक शिक्षा एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे। युवा संसद के माध्यम से प्रतिभागियों को संसद के कार्य संचालन, संसदीय परंपराओं, संवाद कौशल, तर्क क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने एवं सीखने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। संचालन डॉ. गंगा राम वैश्विक ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें