फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बच्चों को मुफ्त कोचिंग करा रहे अटाल गांव के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर जहां लोग हजारों रुपये प्रतिमाह वसूल करते हैं। वहीं क्षेत्र के ग्राम अटाल में युवा कल्याण समिति के सदस्य बच्चों को मुफ्त कोचिंग दे रहे हैं। उनका कहना है कि शीतकालीन छुट्टियों के समय में बच्चे नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

कोचिंग या ट्यूशन का नाम आते ही अभिभावकों की चिंता बढ़ जाती है। सैकड़ों या हजारों रुपयों में ली जाने वाली फीस का अनुभव होने लगता है। लेकिन ग्राम अटाल निवासी बसंत शर्मा नामक एक युवा छोटे बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग दे रहा है। युवा कल्याण समिति अटाल से जुड़े युवा का कहना है कि मौजूदा समय में चल रहे शीतकालीन अवकाश में बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर ढंग से तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा उनके इस प्रयास से बच्चे अपनी पढ़ाई के कार्य में निरंतरता बनाए रखेंगे।
उनका कहना है कि दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में पढ़ाई के कम साधन होने के कारण बच्चे इस प्रकार की परीक्षाओं को फेस नहीं कर पाते हैं। उनका प्रयास है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले बच्चे मजबूती व पूरी काबलियत के साथ प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले सकें। उन्होंने बताया कि समिति के सहयोग से पिछले वर्ष चार छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालयों में हुआ था। उन्हें उम्मीद है कि इस बार यह संख्या और बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में अध्यापिका काजल शर्मा, तुलाराम शर्मा, रमन राणा भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अटाल में युवा कल्याण समिति के माध्यम से संचालित किए जा रहे कोचिंग सेंटर पर अभी 12 छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं का यह अच्छा प्रयास है, जिसका लाभ गांव के निवासियों को मिलेगा। - जगदीश कुमार, ग्राम प्रधान अटाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें