ग्राम पंचायत धूलकोट में चुने गए युवक मंगल दल के पदाधिकारी। स्रोत जागरूक पाठक
सेलाकुई। ग्राम पंचायत धुलकोट स्थित पंचायत घर पर आयोजित की गई बैठक में युवक मंगल दल का गठन किया गया। दल में आदित्य रावत को अध्यक्ष, रितेश चौहान को उपाध्यक्ष, अभय बिष्ट को सचिव, मनदीप चौहान को उप सचिव, जितेंद्र चौहान को कोषाध्यक्ष चुनाव गया। जबकि रजत, अभिनव रमोला, अनुज बिष्ट, मनोज कुमार और प्रदीप कुमार को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य साक्षी चौहान व रविंद्र रमोला ने कहा कि युवा कल्याण विभाग युवाओं के लिए खेल व सामाजिक क्षेत्र की योजनाएं संचालित करता है। उन्होंने कहा कि युवक मंगल दल के गठन से युवाओं में खेलकूद व सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। संवाद