फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: हरिद्वार जाने के लिए निकला था पौड़ी का युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

Sun, 26 Mar 2023 09:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

श्रीनगर के धरी गांव निवासी देवराज सिंह नेगी 25 मार्च की देर शाम पुलिस चौकी खिर्सू पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा (19) आकाश नेगी हरिद्वार में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह 25 मार्च को सुबह घर से हरिद्वार जाने के लिए निकला था लेकिन अपनी कंपनी में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के लिए निकला पौड़ी के एक युवक का शव कोतवाली क्षेत्र के खंडाह-सुमाड़ी मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल श्रीनगर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच खिर्सू चौकी प्रभारी अजय कुमार को सौंपी गई है।

कोतवाली श्रीनगर के कटुलस्यूं पट्टी स्थित ग्राम पंचायत धरी गांव निवासी देवराज सिंह नेगी 25 मार्च की देर शाम पुलिस चौकी खिर्सू पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा (19) आकाश नेगी हरिद्वार में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह 25 मार्च को सुबह घर से हरिद्वार जाने के लिए निकला था लेकिन अपनी कंपनी में नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस चौकी खिर्सू की सूचना पर कोतवाल श्रीनगर रवि कुमार सैनी ने आकाश के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवाई तो लोकेशन खंडाह-सुमाड़ी मार्ग पर मिली। पुलिस ने उसकी खोज शुरू की तो शव जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।

ये भी पढ़ें...Amritpal Singh: बॉर्डर-चेकपोस्ट के पास चस्पा किए अमृतपाल के पोस्टर, नेपाल बॉर्डर तक अलर्ट पर है पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


देवराज ने बताया कि आकाश स्नातक के पेपर देने गांव आया था। उसके पिता देवराज सिंह गांव में धियाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं जबकि मां विमला देवी गृहणी हैं। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें