फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेढ़ पेटी देसी शराब के साथ बिजनौर का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ पेटी देसी शराब के साथ बिजनौर के युवक को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान लिपटिस बाग के किनारे कच्ची रोड पर एक युवक को देखा गया। उसके हाथ में सफेद कट्टा था। पुलिसकर्मियों को देखते ही वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे रोका गया। जब कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें से डेढ़ पेटी देसी शराब मिली। युवक की पहचान यूपी के बिजनौर थाना क्षेत्र के सिवाला इस्माइलपुर निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुुई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें