फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक किलो से अधिक गांजा के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने 1120 ग्राम गांजा के साथ बिहार निवासी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी पूर्व में सेलाकुई क्षेत्र में स्थित एक शिक्षण संस्थान का छात्र रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बरामद गांजा की बाजारी कीमत करीब 28 हजार है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि और लोक सभा चुनाव को देखते हुए लगातार चेकिंग की जा रही है। बीते सोमवार की रात को चेकिंग के दौरान सेलाकुई क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी में उससे गांजा बरामद हुआ। आरोपी युवक की पहचान सिद्धार्थ निवासी सरपंच का मकान ग्राम लार्वा बनवीरा थाना और जिला समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई।



आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में क्षेत्र के एक उच्च शैक्षिक संस्थान का छात्र रहा है। वह नशे का आदी है। बिहार से कम दाम में गांजा खरीद कर लाता है, जिसे अधिक दाम में औद्योगिक संस्थान के श्रमिक और शिक्षण संस्थान के छात्रों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक राजा रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन उसको विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन






स्मैक के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सहसपुर पुलिस ने 6.10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि बीते मंगलवार की रात को एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग पर थी। इस दौरान पुलिस टीम को ग्राम माजरी कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह बाइक को पीछे की ओर मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान माजरी गांव निवासी आमिर खान के रूप में हुई। बाइक को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें