फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक रपटने से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लांघा मोटर मार्ग पर रूद्रपुर गांव के समीप बाइक रपटने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विक्की कुमार (29) पुत्र इंदर कुमार निवासी दिनकर विहार विकासनगर और उसका साथी संजय निवासी पहाड़ी गली विकासनगर बाइक पर सवार होकर विकासनगर से रूद्रपुर की ओर जा रहे थे।बीते मंगलवार की शाम करीब सात बजे रूद्रपुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर रपटने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रूद्रपुर गांव के प्रधान देवराज शर्मा ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।



स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से दोनों को उपजिला अस्पताल विकासनगर भिजवाया। जहां उपचार के दौरान विक्की कुमार ने दम तोड़ दिया। संजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि मृतक विक्की कुमार पुताई का काम करता था। घायल संजय टाइल्स लगाने का काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें