फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने राजधानी की सड़कों पर निकाली मोटरसाइकिल, गाड़ियों की शव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून पिछले एक माह के भीतर देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजधानी की सड़कों पर मोटरसाइकिल और वाहनों की शव यात्रा निकाली। शव यात्रा निकाल रहे युवा कांग्रेसियों ने पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। मोटरसाइकिल और गाड़ियों के साथ शव यात्रा निकाल रहे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ जहां कोरोना संकट के चलते पूरे दुनिया में तेल कीमतों में कमी हो रही है, वहीं केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। जिसके कारण देश की गरीब जनता के साथ ही मध्यम वर्गीय परिवारों को गंभीर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। युवा युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तेल कीमतों में वृद्धि को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है । तेल कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई पर देखने को मिल रहा है। पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने तेल कीमतों में कमी नहीं की तो युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता देश भर में सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगें। शव यात्रा निकालने वालों में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, जिला अध्यक्ष उपेंद्र नेगी, प्रदेश संयोजक राहुल प्रताप, लकी राणा, प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार चमोली ,महानगर महासचिव रॉबिन पवार, जिला संयोजक अमनदीप सिंह बत्रा, जिला महासचिव आशीष सक्सेना, हेमंत उप्रेती , सूरत गुसाईं, हिमांशु रावत समेत सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें