उत्तराखंड युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी संदीप चमोली ने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा कोरोना महामारी के चलते पूरे उत्तराखंड में फँसे लोगों की सहायता के लिए प्रदेश में सभी जिलो में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। हर जिले में हेल्प लाइन नम्बर जारी किए गया।
जिसे कि आम जन सहायता ले सके। प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर द्वारा सभी युवा कांग्रेसियो से कहा गया की वह अपने अपने जिलो में प्रशासन के साथ मिल कर लोगों की मदद करे और लोगों से अनुरोध किया है की सभी लोग अपने घरों में रहे।