फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुरभि का मसूरी में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। प्रदेश प्रभारी युवा कांग्रेस उत्तराखंड सुरभि द्विवेदी के मसूरी आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक में सुरभि द्विवेदी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगपाल गुसाईं, मसूरी ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सोनकर, धनोल्टी विधानसभा अध्यक्ष विपिन भंडारी, दक्ष पंवार, रंजीत कुमार, मोहम्मद शारुख, हिमांशु सजवाण, अनुराग आदि मौजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें