फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर घूम रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, बचाने आए परिजनों को भी किया लहूलुहान

Tue, 11 Feb 2020 11:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस दौरान बीच बचाव को वहां पहुंचे परिजनों पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद परिजनों ने काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के मोहल्ला शिवनगर, चामुंडा मंदिर के पीछे निवासी गोविंद यादव (25) पुत्र दन्नी यादव शादी समारोह में वेटरी का काम करता था। सोमवार को वह शादी से लौटकर अपने घर पर ही था। रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर अपने घर के बाहर घूम रहा था। 

विज्ञापन

इस दौरान गांव का ही एक युवक वहां आया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गोविंद के शोर मचाने पर भाई राकेश और मां रेखा यादव वहां पहुंची तो उनके होश उड़ गए। दोनों ने तुरंत उसे बचान के लिए आरोपी को हाथों से पीछे धकेला।

लेकिन आरोपी ने उन दोनों पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मृतक के भाई के हाथ व पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के बाद उसपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें