तीनों के घर पर दी दबिश
कुंदन की तहरीर पर मुखानी थाने में तीनों आरोपियों अमित सागर (24) निवासी नाथूपुर पाडली लामाचौड़, प्रदीप सागर (23) और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने फौरन आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। मुखानी पुलिस ने तीनों के घर पर दबिश दी लेकिन तीनों वहां नहीं मिले।
ये भी पढ़ें...Road Safety World Series-2022: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने मैदान पर बहाया पसीना, आज पहला मैच
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने लामाचौड़ चौराहे पर बैरियर लगाए, लेकिन आरोपी बैरियर को टक्कर मारकर कालाढूंगी की ओर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों को कालाढूंगी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया। तीसरे आरोपी ने अपना नाम पप्पू कुमार (24) बताया।