झगड़े के बीच एक युवक पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। युवक की गर्दन पर हथियार से वार किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार पंकज खत्री निवासी डांडीपुर मोहल्ला की शिकायत पर मच्छी बाजार के रहने वाले रौनक, साहिल, अंश, अर्जुन और शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पंकज का आरोप है कि बीती 29 दिसंबर को फोन करके उसे प्रभात हाल के पास बुलाया गया। वहां पर पहले से मौजूद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोस्त रोबिन और दीपक अरोड़ा ने बीच बचाव किया।
आरोप है आरोपियों ने मारपीट के दौरान धारदार हथियार से दीपक अरोड़ा की गर्दन पर जान से मारने की नियत से वार कर दिया। पंकज का कहना है कि उसके चेहरे पर भी काफी चोटें आई हैं। बताया कि आरोपियों से किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसी के बाद हमला किया गया।