I स्कूटर चोरी के आरोप में शिवलोक कॉलोनी रायपुर के रहने वाले अर्जुन थापा को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सात मई को कांवली रोड की रहने वाली रेशमा ने स्कूटर चोरी के संबंध में शिकायत की थी। उनका स्कूटर व्योमप्रस्थ प्राइमरी स्कूल के पास से चोरी हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसके आधार पर बुधवार को अर्जुन थापा को रेशमा के स्कूटर के साथ पकड़ा गया। आरोपी नशे का आदी है और इसकी पूर्ति के लिए वह खाली घरों और इसके आसपास जो भी सामान या वाहन मिलता है उसे चोरी कर लेता है। इस स्कूटर को भी वह बेचने जा रहा था। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। I