रायवाला। कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी से 750 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। कोतवाली प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि प्रतीतनगर के पुराने हाइवे पर रेलवे अंडर पास के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक की रोक कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश बिन्द निवासी काले की ढाल बताया। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। संवाद