फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहसपुर में 20.78 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गौहर रामपुर निवासी जावेद को पुलिस ने सोमवार रात मस्जिद के पास से 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 3620 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे पुलिस टीम बड़ा गौहर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मस्जिद के पास सड़क की दूसरी तरफ खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से गली में घुसने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मिर्जापुर से वसीम नामक व्यक्ति से स्मैक लाया था और उसमें से कुछ हिस्सा पहले ही बेच चुका था। पुलिस ने वसीम की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें