फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर बनने के लिए यू-ट्यूब देखकर घर में ही धड़ाधड़ छापने लगा नकली नोट, इस तरह हुआ खुलासा

Mon, 25 Feb 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर
विज्ञापन
घर में नकली नोट बनाता पकड़ा गया युवक
विज्ञापन

पुलिस ने घर में ही नकली नोट बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से लाखों के नकली नोट समेत एक प्रिंटर, स्कैनर और नकली नोट बनाने में प्रयोग आने वाला पेपर भी बरामद किया है।

विज्ञापन


आरोपी युवक दो माह से नकली नोट बनाकर बाजार में चला रहा था। पुलिस आरोपी युवक के संपर्क में रहकर नकली नोट चलाने में उसका सहयोग करने वालों की भी छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात नवनीत सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भगवानपुर के गांव मोहम्मदपुर निवासी संजय कुमार पुत्र राजाराम बाजार में नकली नोट चला रहा है।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस ने मामले की पूरी तरह छानबीन कर शनिवार की रात संजय के घर पर छापामारी उस उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

छापामारी के दौरान पुलिस को उसके कमरे से प्रिंटर, स्कैनर, कापियर मशीन, पेपर शीट, कटर व स्केल पेपर रोल बरामद हुआ। साथ ही आरोपी युवक के पास से 1.62 हजार रुपये के नकली नोट भी बरामद हुए।

एसपी देहात ने बताया कि आरोपी से भगवानपुर थाने में कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि नकली नोट बनाने की तकनीक की जानकारी उसने यू ट्यूब से ली थी। यू ट्यूब से पूरी जानकारी मिलने के बाद उसने नकली नोट बनाने के लिए प्रिंटर, स्क्रैनर समेत अन्य सामान खरीदा।
विज्ञापन

इसके बाद उसने दो माह में करीब 1.68 नकली रुपये छापे थे। आरोपी ने पांच-पांच सौ नोट एक ही सीरीज के छापे थे। वह इनमें से करीब छह हजार रुपये बाजार में भी चला चुका था। आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि उसने यह नकली नोट कहां पर चलाए हैं और वह किन-किन लोगों के संपर्क में था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसओ संजीव थपलियाल, एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिजलवान समेत सचिन कुमार, संजय रावत, राकेश कुमार, रणवीर सिंह, नूर हसन व उदयपाल शामिल रहे।

अमीर बनने के लिए अपनाया शार्टकट
एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी के अनुसार वह जल्द से जल्द बड़ा आदमी बनना चाहता था। उसने ग्रेजूएशन तक की भी पढ़ाई की हुई है। जल्द से जल्द अमीर बनने के चक्कर में उसने नकली नोट बनाने का शार्टकट रास्ता अपनाया। एसपी देहात ने बताया कि संजय को अब अपने इस काम से पछतावा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें