एक युवक के खिलाफ किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि एक साल तक दुष्कर्म किया गया। इससे किशोरी छह माह की गर्भवती भी हो गई।
एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि किशोरी की बहन ने शिकायत की है। उसने अमन निवासी ललिफपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश पर आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि अमन ने उसकी बहन से एक साल पहले दोस्ती की। आरोपी पीड़िता को बहलाकर अलग-अलग स्थानों पर लेकर गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता हाल में कुछ बीमार रहने लगी। परिजनों ने डाक्टरों को दिखाया तो पांच महीने से अधिक समय की गर्भवती होने का पता लगा। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी अमन के बारे में अपने परिजनों को बताया। एसओ कुंदन राम ने बताया कि आरोपी अमन के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।