I
IIइंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से छात्र अब गृह विज्ञान में भी स्नातक की पढ़ाई कर सकेंगे। इग्नू ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत इसे शुरू किया है। यह कार्यक्रम यूजीसी के पाठ्यचर्चा व क्रेडिट ढांचे और नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है। विवि के अनुसार यह कार्यक्रम मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन, सामुदायिक संसाधन प्रबंधन, खाद्य एवं पोषण, विस्तार व संचार और वस्त्र व परिधान विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। I