फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं से कराया योग का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में आयोजित एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्र-छात्राओं से योग का अभ्यास कराया गया। योगा प्रशिक्षक अभिषेक और मयंक ने सूर्य नमस्कार पर बल देते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार की कम से कम दस आवृत्ति का प्रतिदिन अभ्यास कर अल्प समय में ही हम संपूर्ण शरीर को स्वस्थ, सुंदर और ऊर्जावान बना सकते हैं। डॉ. संगीता केंतुरा ने एनएसएस की संपूर्ण जानकारी देते हुए एनएसएस के उद्देश्य और फायदे छात्रों के साथ साझे किए और उन्हें सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कार्यक्रम आधिकारी डॉ. राजकुमारी चौहान, डॉ. हरिश्चंद्र, डॉ. अशोक कुमार, दीपा राणा, नीतू, दिलीप कुमार भाटिया, आशीष बिष्ट, तुषार कपूर, अंकित तिवारी, अमित आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें