फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का येलो अलर्ट: दो-तीन दिन मौसम में दिखेगा बदलाव, बिजली गिरने के आसार, यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

Fri, 22 Apr 2022 10:25 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दो-तीन दिनों तक मैदान से पहाड़ तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम, पिथौरागढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमेेली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है।

ये भी पढ़ें...पत्नी का मायके जाना नहीं हुआ सहन: 'स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुमसे अलग नहीं रह सकता'... लिखकर पति ने उठाया खौफनाक कदम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, दो-तीन दिनों तक मैदान से पहाड़ तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें