भैया दूज के पावन पर्व पर दोपहर 1 बजकर 27 मिनट पर विधि विधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए।
इस दौरान यमुनोत्री धाम से यमुनाजी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया।
मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि शीतकाल में मां यमुना के दर्शन खरसाली गांव में होगें।