फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चा धार्मिक व्यक्ति वहीं, जिसे वेदों का ज्ञान हो : चंदन शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवलोक कॉलोनी बाबूगढ़ में यज्ञ और सत्संग का आयोजन
विज्ञापन


यज्ञ में आहुति देकर की विश्व कल्याण की कामना



आर्य समाज बाबूगढ़ की ओर से शिवलोक कॉलोनी बाबूगढ़ में यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। यजमान आजाद चौधरी एवं यशोधरा चौधरी यज्ञ में सपरिवार शामिल हुए। पुरोहित चंदन शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।



चंदन शास्त्री ने कहा कि धार्मिक मनुष्य के विषय में समाज में अविद्या पर आधारित अनेक आस्था एवं असत्य विश्वास प्रचलित हैं। इन पर विचार करते हैं तो इसमें सत्यता की कमी दिखाई देती है। सच्चा धार्मिक मनुष्य वही हो सकता है, जिसको वेदों का ज्ञान हो, जो सोच विचार कर सत्य व असत्य का ग्रहण करता है। अपने प्रत्येक कर्म को सत्य की कसौटी पर कसकर उसे ग्रहण व धारण कर उसे क्रियान्वित रूप देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि किसी भी आचार्य व व्यक्ति के कहने से किसी विचार व मान्यता को जीवन में धारण करना सच्ची धार्मिकता की कसौटी व विवेकवान मनुष्य की पहचान नहीं है। नरेंद्र सिंह तोमर ने सुंदर एवं प्रेरक भजन की प्रस्तुत दी। डॉक्टर प्रवेश गुप्ता ने लोक परलोक से संबंधित भजन सुना कर सभी आर्य जनों को संदेश दिया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर नीरज कुमार सैनी, विनय सैनी, धमेंद्र सिंह, आर्यन चौधरी, बादल चौधरी, आदित्य चौधरी, यशोधरा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें