एक युवक ने कुत्ते को बांधकर उसके साथ गलत हरकत की। इसका वीडियो वायरल होने पर आरोपी के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो में युवक कुत्ते से गलत हरकत करने के बाद उस पर लघुशंका करता दिख रहा था। जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि वीडियो में कुत्ते को बांधकर उससे क्रूरता और अश्लील हरकत की जा रही है। मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की गई।