जोड़,,, नवरात्र खबर,,, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मंदिर में हुई पूजा: श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह मां भगवती की दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। महंत रविन्द्र पूरी जी महाराज के सानिध्य में दिगम्बर दिनेश पूरी व पंडित भारत भूषण भट्ट ने पूजा-अर्चना हुई। मां भगवती से कोरोना वायरस के खात्मे की प्रार्थना की गई। पूजा-अर्चना के दौरान सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा। सेवा दल ने कहा कि संस्था जरूरतमंदों को 27 मार्च से निशुल्क भोजन मुहैया कराएगी। इसमें प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।