फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: माउंट किलिमंजारो पर 361 फीट लंबा तिरंगा फहराकर रोहित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो पर टिहरी गढ़वाल निवासी 22 वर्षीय रोहित भट्ट ने 361 फीट लंबा तिरंगा फहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस पर्वत चोटी की ऊंचाई 5895 मीटर है। रोहित भट्ट को मानव भारती स्कूल में सम्मान समारोह के दौरान स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले रोहित भट्ट ने चार अक्तूबर 2022 को उत्तरकाशी के द्रौपदी डांडा में आए ऐवलांच में बहादुरी का परिचय देते हुए स्वयं के घायल होने के बावजूद भी अपने चार पर्वतारोही साथियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस मौके पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली, पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, मानव भारती स्कूल के निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर, रोहित भट्ट के पिता जगदंबा प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें