फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में होगा आपदा प्रबंधन पर विश्व कांग्रेस का आयोजन, नवाचार, सहयोग एवं संचार पर होगा मंथन

Sat, 17 Jun 2023 05:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण कैसे किया जाए, यह हिमालयी राज्यों की बड़ी जरूरत है। सम्मेलन में विशेषज्ञों की ओर से आपदा न्यूनीकरण, जन-धन की हानि कैसे कम से कम हो और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रयोग पर गहनता से विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपदा प्रबंधन पर छठवीं विश्व कांग्रेस का आयोजन उत्तराखंड में होगा। आयोजन 28 नवंबर से एक दिसंबर तक देहरादून में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इस छठवें वैश्विक सम्मेलन की विवरणिका का विमोचन किया।

उत्तराखंड में होने वाली इस आपदा प्रबंधन कांग्रेस का विषय स्ट्रेड्थींग क्लाइमेट एक्शन एंड डिजास्टर रेसीलेंस है। आपदा प्रबंधन के लिए नवाचार, सहयोग एवं संचार पर इस विश्व कांग्रेस में प्रमुखता से चिंतन एवं मंथन होगा। इसके अलावा पर्वतीय पारिस्थितिकी एवं संचार पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रयोग पर किया जाएगा विचार-विमर्श

विज्ञापन

सीएम ने कहा, वैश्विक स्तर पर होने वाली इस कार्यशाला से उत्तराखंड को नई पहचान मिलेगी। कहा, आपदा न्यूनीकरण कैसे किया जाए, यह हिमालयी राज्यों की बड़ी जरूरत है। सम्मेलन में विशेषज्ञों की ओर से आपदा न्यूनीकरण, जन-धन की हानि कैसे कम से कम हो और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रयोग पर गहनता से विचार-विमर्श किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी से मिलने दिल्ली से पहुंचा मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर रखी बात

कहा, कई कारणों से नदियां जब रास्ता बदलती हैं, तो इससे भी काफी जन-धन की हानि होती है। इस पर भी सम्मेलन में विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी। इस मौके पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, अध्यक्ष डिजास्टर मैनेजमेंट इनीशिएटिव एंड कन्वर्जेंश सोसाइटी (डीएमआईसीएस) डॉ. एस आनेद बाबू, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें