फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: माया देवी विवि में प्रयोगशाला सुरक्षा पर कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। माया देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ एंड एप्लाइड साइंसेज ने प्रयोगशाला सुरक्षा से अनुसंधान उत्कृष्टता के लिए अच्छी प्रयोगशाला पद्धतियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। वाइस प्रेसिडेंट डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल, कुलपति डॉ. आशीष सेमवाल और डीन डॉ. शिवानी गुलेरिया ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। डॉ. शिवानी गुलेरिया ने स्वागत संबोधन में सुरक्षा नियमों और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के पालन पर जोर दिया। डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि प्रयोगशाला में सुरक्षा वैज्ञानिक सोच और अनुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉ आशीष सेमवाल ने गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए सुरक्षित प्रयोगशाला वातावरण को आवश्यक बताया। कार्यशाला में फैकल्टी सदस्यों ने सुरक्षा उपायों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें