द एशियन स्कूल में लैंगिक संवेदनशीलता व कला एकीकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा में जेंडर पूर्वाग्रहों को पहचाने, रूढ़िवादी सोच को तोड़ने और लड़के-लड़कियों के लिए समान, सुरक्षित और समावेशी शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए प्रशिक्षित करना था। नवीन तनेजा व रुचि प्रधान दत्त ने नाटक, विश्लेषणात्मक प्रश्न व समूह कार्य से शिक्षकों में उच्च स्तरीय सोच के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शालिनी स्वरूप, राजेश देवरानी समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।