चिकित्सा विज्ञान में विचारों और शोध निष्कर्षों को साझा करने के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के शिक्षाविदों को एक मंच प्रदान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हेल्थकेयर सिस्टम में वर्तमान डायग्नोस्टिक एडवांसमेंट्स पर होटल वाइसराय इन में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें देशभर से 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जैव रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. हरबंस लाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अनुसंधान एवं विकास पंकज मिश्रा सम्मानित अतिथि रहे। हरियाणा के झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. राजेश बरेजा ने आधुनिक चिकित्सा में शोध प्रकाशनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोगों पर चर्चा की। बायोकेमिस्ट्री के प्रोफेसर डॉ. सुखेस मुखर्जी ने डायग्नोस्टिक बायोकेमिस्ट्री में प्रगति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर प्रस्तुति दी।
एनएमएमटीए के संस्थापक डॉ. श्रीधर राव ने कहा कि एनएमएमटीए का विकास हो रहा है। यह समय के साथ अपनी योग्यता साबित कर रहा है। अध्यक्ष डॉ. अर्जुन मैत्रा ने विज्ञान की बेहतरी के लिए अधिक समावेशी भागीदारी की उम्मीद जताई। एसोसिएशन के सचिव ने अगले साल एक नए स्थान पर फिर से आयोजन करने का वादा किया।