कृषकों को योजनाओं की जानकारी दी देहरादून। सौड़ा सरोली ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में सेंटर ऑफ एरोमेटिक प्लांट कैंप लगाया गया। मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह चौहान ने कृषकों को फसल बीमा योजना की जानकारी दी। लाइमन खेती से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। इस दौरान कृषि ब्लॉक प्रभारी वीके धस्माना, सहायक कृषि अधिकारी पीपी शैली, दीपक मौजूद रहे।